Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : अंबिकापुर में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आयोजन में होगी शामिल

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 19 और 20 नवंबर को राज्य स्तरीय भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पी.जी. कॉलेज मैदान में होने वाले इस विशेष समारोह की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे से होगी, जबकि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रपति मुर्मू समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनजातीय विरासत और नायकों का सम्मान करेंगी।

CG News : कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, नगर निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत, जनप्रतिनिधि और विभिन्न आयोग-मंडलों के पदाधिकारी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

CG News : दो दिवसीय इस आयोजन में 19 नवंबर को जनजातीय इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र का जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव, शहीद वीर नारायण सिंह लोककला नृत्य प्रतियोगिता, और सरगुजा संभाग स्तरीय जनजातीय विकास प्रदर्शनी एवं क्राफ्ट मेला भी आयोजित किया जाएगा।

CG News : 20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता संग्राम के जनजातीय नायकों और विद्रोहों के वीर सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगी। इसी मंच से मुख्यमंत्री द्वारा बैगा, गुनिया और हड़जोड़ सम्मान योजना की भी शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य पारंपरिक जनजातीय समुदायों को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019