Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कच्चे मकान में मिली दो लाशें, प्रेम प्रसंग की आशंका से गांव में फैली सनसनी

CG News: Two bodies found in a mud house, suspicion of a love affair spreads sensation in the village.
X

CG News: Two bodies found in a mud house, suspicion of a love affair spreads sensation in the village.

CG News : मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कच्चे मकान के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने घर के भीतर 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। वहीं उसी मकान में 40 वर्षीय रामकली का शव भी पड़ा मिला। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CG News : मौके पर पहुंची खुड़िया पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि रामकली ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

CG News : स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी निजी कारण या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

CG News : पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल एक ही घर में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पटपरहा गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019