Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : करंट की चपेट में आया दंतेल हाथी, शिकारियों की लापरवाही से गई जान, तीन गिरफ्तार

CG News
X

CG News : रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक दंतेल हाथी की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने खेत में करंट प्रवाहित तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति बसंत राठिया, वीरसिंह माझी और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार किया गया।

CG News : तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। वन विभाग ने हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019