Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लाखों रूपए की कीमती लकड़ियों से लदा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

CG News
X

CG News

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक में वन विभाग ने फिल्मी अंदाज में देर रात लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा। सूचना के आधार पर बाइपास रोड पर एक 18 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गई, जिसमें सौगान, बीजा सहित अन्य कीमती प्रजातियों की लकड़ियाँ भरी मिलीं। वन विभाग की टीम ने लाखों रुपये की इन लकड़ियों को जब्त कर लिया और ट्रक चालक सहित उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, एक अन्य चालक मौके से लकड़ियों समेत फरार हो गया।

CG News : वनमंडलाधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर घरघोड़ा परिक्षेत्र अधिकारी और उड़नदस्ता टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 07 सीयू 9278 को रोका। ट्रक में 40 से 50 घन मीटर कीमती लकड़ियाँ लदी थीं, जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है। ट्रक की कीमत भी 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। जब्त लकड़ियों की नाप-जोख जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG News : तस्करी का बड़ा रैकेट
घरघोड़ा वन मंडल और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इस धंधे में उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जो कथित तौर पर उद्योगों में काम करने की आड़ में तस्करी का बड़ा खेल चला रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क का और खुलासा होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019