Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: विदेशी शराब लेकर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, शराब लूटने की मची होड़, जब मौके पर पहुंची पुलिस तो...

विदेशी शराब लेकर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, शराब लूटने की मची होड़, जब मौके पर पहुंची पुलिस तो...
X

विदेशी शराब लेकर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, शराब लूटने की मची होड़, जब मौके पर पहुंची पुलिस तो…

CG News: पामगढ़/शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले के पामगढ़-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में विदेशी शराब लेकर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते शराब लूटने ग्रामीणों में होड़ मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और बाकी बची शराब की शिफ्टिंग कराई।

CG News: जानकारी के अनुसार बिलासपुर से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जा रही विदेशी शराब से भरी गाड़ी बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में जुनेजा पेट्रोल पंप पामगढ़ से कुछ दूर पहले अचानक अनियंत्रित होकर नाला से नीचे पलट गई। गाड़ी में गोवा, बियर ब्रांड की 495 कार्टून शराब थी। जिसमें से लगभग 25 से 35 से ज्यादा कार्टून की शराब की बोतल टूट गईं है। सुबह होते ही आसपास के कई लोग शराब लूटने टूट पड़े। कई लोग शराब लूटकर फरार भी हो गए।

CG News: हालांकि बाद में पुलिस पहुंची तो लोग मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा अपने टीम सहित मौजूद रहे। साथ ही आबकारी विभाग के सुपरवाइजर सहित विभाग की कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद शराब की पेटी को सुरक्षित माजदा में शिफ्ट की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019