Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जमीन विवाद से परेशान ग्रामीण हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ा

Asian News
CG News
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद और लंबे समय से न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर ग्रामीण ने यह कदम उठाया।

CG News : जानकारी के मुताबिक सोंडरा गांव निवासी किशन लाल निषाद ने फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड पर उसकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब 12 साल से कंपनी और भू-माफिया ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है और न्याय के लिए वह लगातार प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

CG News : न्याय नहीं मिलने से नाराज किशन लाल सोमवार सुबह सिलतरा चौकी क्षेत्र में स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े ग्रामीण को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और धरसीवां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। संभावित हादसे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवा दी है।

CG News : मौके पर मौजूद अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से किशन लाल को समझाने और नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। हालांकि ग्रामीण अपनी जमीन को तत्काल खाली कराने की लिखित गारंटी की मांग पर अड़ा हुआ है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019