Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 10वीं में लगातार असफलता से परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या

Asian News
CG News: Troubled by continuous failure in 10th, minor commits suicide
X

CG News: Troubled by continuous failure in 10th, minor commits suicide

CG News : बालोद। जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 10वीं की परीक्षा में लगातार असफल होने से परेशान एक नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय राजवीर बघेल के रूप में हुई है।

CG News : जानकारी के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से 10वीं की परीक्षा में असफल हो रहा था। पहले साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था, जबकि इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहने के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। इसी दबाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

CG News : परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019