Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लापता मासूम की दर्दनाक मौत, गोबर गैस टैंक से मिला 2 साल के हर्ष का शव

CG News
X

CG News : कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में दो साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है। लापता चल रहे बच्चे का शव घर की बाड़ी में बने बंद गोबर गैस टैंक से बरामद हुआ। मृतक हर्ष कंवर पिछले कुछ समय से अपने दादा प्रमोद कंवर और दादी के साथ गांव में रह रहा था।

CG News : उसके माता-पिता रोज़ी–मजदूरी के लिए तमिलनाडु गए हुए थे। परिजनों के मुताबिक, हर्ष कल दोपहर घर में खेल रहा था। इसी दौरान परिवार के सदस्य आराम कर रहे थे। जब वे जागे तो हर्ष नजर नहीं आया। इसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में रातभर तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह घर के पास स्थित गोबर गैस टैंक की जांच की गई, जहां मासूम का शव मिला।

CG News : सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019