Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एल्यूमीनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा.....

CG News : एल्यूमीनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा.....
X

CG News : एल्यूमीनियम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा…..

CG News : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मारुति एल्यूमीनियम प्राइवेट लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान भारी कॉलम गिरने से दो महिला मजदूर इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने कंपनी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

CG News : बता दें कि पताढ़ी गांव स्थित फैक्ट्री में नींव खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक एक भारी कॉलम गिर गया, जिससे वहां काम कर रही दो महिला मजदूर घायल हो गईं। मृतक महिला की पहचान उर्मिला के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

CG News : उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषणा एक्का ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यदि किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019