Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : एनीकट की तेज बहाव में फंसा ट्रैक्टर चालक, रेस्क्यू में जुटी SDRF की टीम

CG News
X

CG News

CG News : जशपुर। जिले के मनोरा ब्लॉक स्थित डूमरटोली गांव में लावा नदी पर बने एनीकट में एक ट्रैक्टर चालक तेज बहाव में फंस गया। बीते 48 घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे यह हादसा हुआ।

CG News : जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज बहते पानी के बीच एनीकट पार करने की कोशिश की। एनीकट के मध्य पहुंचते ही ट्रैक्टर पानी की तीव्र धारा में फंस गया और उसका अगला हिस्सा तिरछा हो गया। हालांकि, ट्रैक्टर में जुड़ा लोहे का हल सीमेंट की एनीकट संरचना में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बच गई।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना के जिला कमांडेंट विपिन किशोर लकड़ा गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों और लाइफ जैकेट की मदद से चालक को सुरक्षित निकालने की कई कोशिशें कीं, लेकिन तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता नहीं मिली।

CG News : इसके बाद एक जवान ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पानी में उतरकर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया, पर यह प्रयास भी असफल रहा। विपिन किशोर लकड़ा ने बताया कि, “एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। तेज बहाव के बावजूद हम चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

CG News : स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से रेस्क्यू अभियान चला रहा है। नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है, जिससे राहत कार्य में बाधा आ रही है। स्थानीय लोगों से एनीकट और नदियों के पास जाने से बचने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019