Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज

Asian News
cg-news-timings-of-ration-shops-changed-in-chhattisgarh-now-food-grains-will-be-available-from-7-am-to-9-pm
X

cg-news-timings-of-ration-shops-changed-in-chhattisgarh-now-food-grains-will-be-available-from-7-am-to-9-pm

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अब सरकारी राशन दुकानों के समय में बदलाव कर दिया गया है। नए आदेश के तहत अब खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।

CG News : हालांकि, दोपहर की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। इसके अलावा तय छुट्टियों के दिनों में दुकानें पहले की तरह बंद रहेंगी। पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलती थीं, जिससे लोगों को तेज धूप में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।

CG News : नए समय बदलाव से अब हितग्राही सुबह और शाम के अपेक्षाकृत ठंडे समय में आसानी से राशन ले सकेंगे। इस फैसले से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि नए समय का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी के इस दौर में किसी तरह की परेशानी न हो।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019