Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ओडिशा से यूपी-एमपी तक गांजा सप्लाई करने निकले तीन तस्कर गिरफ्तार, 11.90 लाख का माल बरामद

CG News
X

CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद पर स्थित नगरनार थाना क्षेत्र एक बार फिर नशे के कारोबार के खुलासे के चलते सुर्खियों में है। बस्तर पुलिस ने दो दिनों की लगातार कार्रवाई में 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस दौरान ओडिशा से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए।

CG News : जानकारी के अनुसार, नगरनार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से अलग-अलग वाहनों में बड़ी मात्रा में गांजा भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सरहदी इलाकों में चेकपोस्ट लगाकर सघन जांच अभियान शुरू किया। 29 अक्टूबर को नगरनार चेकपोस्ट पर ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक की संदिग्ध हरकत पर तलाशी ली गई, जिसमें 73 किलो गांजा मिला। इसकी कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी की पहचान मुराद साह 30 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया।

CG News : वहीं अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को पुलिस ने एक कार से 46.37 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई। कार में सवार दो युवकों मोहम्मद शोएब 24 वर्ष और मुर्शीद 35 वर्ष, दोनों निवासी उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, जहां बड़े नेटवर्क के जरिए उसकी सप्लाई की जानी थी।

CG News : पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इनका संपर्क किन गिरोहों से है और क्या स्थानीय स्तर पर भी कोई सप्लाई चैन सक्रिय है। एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में लगातार चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019