Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत तीन पार्षद भाजपा से निष्कासित...

CG News: नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत तीन पार्षद भाजपा से निष्कासित...
X

CG News: नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत तीन पार्षद भाजपा से निष्कासित…

मनेन्द्रगढ़: नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित तीन निर्वाचित पार्षदों को भाजपा से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने यह कड़ा कदम पार्षदों के पार्टी लाइन से हटकर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के चलते उठाया है।

निष्कासित पार्षदों में मनेन्द्रगढ़ के जमील शाह, खोंगापानी की सुमिला राय और नई लेदरी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष इंद्र कुमार पटेल शामिल हैं। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कठोर कार्रवाई की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। इस निर्णय को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019