Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बैलगाड़ी में निकली बारात, दूल्हे ने परंपरा और सादगी से दिया समाज को नया संदेश

Asian News
CG News: The wedding procession took place in a bullock cart, the groom gave a new message to the society through tradition and simplicity.
X

CG News: The wedding procession took place in a bullock cart, the groom gave a new message to the society through tradition and simplicity.

CG News : गरियाबंद। जहां एक ओर शादियां आजकल लग्ज़री कारों और भव्य खर्च का प्रतीक बनती जा रही हैं, वहीं गरियाबंद के एक युवक ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए परंपरा का रास्ता चुना। बैलगाड़ी में निकली इस अनोखी बारात ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि संस्कृति और सादगी का मजबूत संदेश भी दिया।

CG News : कपसीडीह से मुड़तराई तक निकली यह बारात पूरी तरह पारंपरिक रंग में रंगी नजर आई। सजी-धजी बैलगाड़ियों में दूल्हा और बाराती रवाना हुए तो रास्तेभर ग्रामीण इस दृश्य को देखने उमड़ पड़े। बुजुर्गों के चेहरे पर पुरानी यादें ताजा हो गईं, जबकि युवाओं के लिए यह नजारा एक नई सीख बन गया।

CG News : दूल्हा पवन ध्रुव, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन और किसान हैं, ने अपनी इस पहल के जरिए समाज को यह संदेश दिया कि आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है। उनका मानना है कि शादी केवल दिखावे का मंच नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सोच और उदाहरण पेश करने का अवसर भी है।

CG News : इस अनोखी बारात को सफल बनाने में परिवार और गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक गीत-संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा, जिसने इस शादी को यादगार बना दिया। बैलगाड़ी में निकली यह बारात आज के दौर में सादगी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019