Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बेवफाई का दर्द बना जानलेवा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दी जान

CG News: The pain of infidelity became fatal, husband committed suicide in front of his wifes lovers house.
X

CG News: The pain of infidelity became fatal, husband committed suicide in front of his wife’s lover’s house.

CG News : बालोद। रिश्तों में दरार कभी-कभी इतनी गहरी हो जाती है कि इंसान टूटकर बिखर जाता है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पिछले तीन दिनों से परमानंद उसे मनाने और वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। इस घटना ने उसे अंदर से तोड़ दिया।

CG News : बताया जा रहा है कि हताश होकर परमानंद अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा। वहीं, उसने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन्दा थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और भावनात्मक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019