Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तालाब में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : कोरबा। जिले के सर्वमंगलवा नगर स्थित बरमपुर बस्ती में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

CG News : मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी केशव यादव के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा क्षेत्र की एक निजी खदान कंपनी में कार्यरत था। वह यहां कैसे पहुंचा और तालाब में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस टीम, वैभव तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

CG News : फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का नतीजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019