Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गृहमंत्री के पीए बनकर रेत खदान मैनेजर को धमकाने वाला शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे...

CG News
X

CG News

CG News : बलौदाबाजार। जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गृहमंत्री के पीए बनकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी देने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन कुमार कोसले 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवरंगपुर, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 319 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : बता दें कि 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11.38 बजे ग्राम दतरेंगी रेत खदान के मैनेजर इंद्रजीत के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गृहमंत्री विजय शर्मा का पीए बताया और मैनेजर पर अवैध रेत खनन और हाइवा से रेत लोड करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी। उसने मैनेजर को अंदर करवाने की धमकी भी दी। डर के मारे मैनेजर ने तुरंत इसकी शिकायत गिधपुरी थाने में दर्ज कराई।

CG News : शिकायत मिलते ही गिधपुरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने कॉल करने वाले मोबाइल नंबर का पता लगाया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी अमन कुमार कोसले को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान अमन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और धमकी देने की बात स्वीकारी। इसके बाद 2 मई 2025 को पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019