Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : युवती की लाश फंदे पर लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी...

CG News
X

CG News

CG News : रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में जनपद पंचायत के सामने एक किराए के मकान में 25 वर्षीय युवती की लाश चुनरी से लटकती मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी के रूप में हुई है, जो लाला कनौजिया के मकान में किराए पर रह रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

CG News : बता दें कि सुबह जब अनिया का कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। कुछ लोगों ने मकान के पीछे बने छेद से अंदर झांककर देखा तो अनिया की लाश चुनरी के फंदे से लटक रही थी। जिससे मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तुरंत घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

CG News : पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घरघोड़ा थाना के एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019