Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : धान खरीदी केंद्र में दंतेल का आतंक, धान की खुशबू ने खींच लाया हाथी, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

CG News
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान खरीदी केंद्र उस वक्त दहशत का केंद्र बन गया, जब जंगल से भटककर एक दंतेल हाथी अचानक परिसर में जा घुसा। धान की बोरियों की खुशबू ने हाथी को आकर्षित किया और वह खुलेआम केंद्र में रखे धान की ओर बढ़ने लगा। अचानक हाथी को सामने देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

CG News : स्थिति को संभालते हुए कर्मचारियों ने शोर-शराबा कर और सामूहिक प्रयास से हाथी को भगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि हाथी आक्रामक नहीं हुआ और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी जान जोखिम में डालकर धान बचाते नजर आ रहे हैं।

CG News : स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हाथी कई बार धान खरीदी केंद्र तक पहुंच चुके हैं और धान को नुकसान पहुंचा चुके हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही से गांव में डर का माहौल है, कई लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

CG News : सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों और कर्मचारियों की चिंता अब भी बरकरार है। इलाके में मानव-हाथी संघर्ष का खतरा एक बार फिर प्रशासन के लिए चुनौती बनकर सामने आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019