Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पागल कुत्तों का आतंक, 3 गांवों में 5 घायल, कई को लगे 20 तक टांके

CG News
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। तीन अलग-अलग गांवों वटगन, नवागांव और बिनौरी में कुत्तों के हमलों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

CG News : सीएचसी पलारी के चिकित्सक डॉ. बी.एस. ध्रुव के अनुसार, सभी घायलों को गहरे जख्म आए हैं। कई मरीज बुजुर्ग हैं, इसलिए उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, 65 वर्षीय शंकर लाल वर्मा को 15 टांके लगे हैं। 70 वर्षीय रजनी चंद्राकर को भी 15 टांके लगाने पड़े, जबकि रेखा रात्रे के पैर में गंभीर चोट के चलते 20 टांके लगाए गए। पवन बंजारे (63 वर्ष, बिनौरी) समेत एक अन्य घायल का इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

CG News : पहली घटना ग्राम वटगन में सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई, जब एक आक्रामक कुत्ते ने शंकर लाल वर्मा पर हमला कर उनके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। कुछ ही देर बाद उसी कुत्ते ने रजनी चंद्राकर को भी निशाना बनाया। दूसरी घटना नवागांव में सामने आई, जहां रेखा रात्रे पर घर से बाहर निकलते ही कुत्ते ने हमला कर दिया।

CG News : लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा और हिंसक कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर आक्रामक कुत्तों को पकड़ने और प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019