Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से पहुंचे रायपुर

Asian News
CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से रायपुर लौटने में देरी हुई, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित रायपुर पहुंचाया गया।

CG News: मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे रायपुर वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या सामने आई। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की और मुख्यमंत्री को सुरक्षित रूप से रायपुर भेज दिया।

CG News: फिलहाल, प्रभावित हेलीकॉप्टर की गहन जांच चल रही है। रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ में कृषि, पंचायत राज और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019