Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तैरना सिखाना पड़ा भारी, नहर में बहने से पिता की मौत बेटी लापता

CG News: Teaching swimming proved costly, father dies after being swept away in canal, daughter missing
X

CG News: Teaching swimming proved costly, father dies after being swept away in canal, daughter missing

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां तैरना सिखाने के दौरान पिता और बेटी तांदुला नहर के तेज बहाव में बह गए। इस दर्दनाक घटना में पिता की मौत हो गई है, जबकि 12 साल की बेटी अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी 35 वर्षीय यमन गंजीर अपनी बेटी पल्लवी गंजीर (12 वर्ष) को तैरना सिखाने के लिए पीपरछेड़ी गांव के पास नहर में उतरे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों संतुलन खोकर बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

CG News : घटना के समय एक अन्य बच्ची दामिनी भी बहाव की चपेट में आ गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

CG News : तलाश अभियान को तेज करने के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया। गोताखोरों की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पिता यमन गंजीर का शव बरामद कर लिया, लेकिन बेटी पल्लवी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

CG News : बताया जा रहा है कि मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपने ससुराल आया हुआ था। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और बचाव दल लगातार बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019