Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में मिला शव, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

CG News
X

CG News : धमतरी। धमतरी से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मिला, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

CG News : जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद ध्रुव मूल रूप से सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी के निवासी थे और वर्तमान में धमतरी पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। वे गंगरेल स्थित शासकीय आवास में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह परिजन जब उनके कमरे में पहुंचे तो वे अचेत अवस्था में मिले। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

CG News : जवान आरक्षक की अचानक हुई मौत से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019