Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सरकारी आवास में आरक्षक की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News : सरकारी आवास में आरक्षक की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
X

CG News: Suspicious death of a constable in government quarters; stir in the police department.

CG News : बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थाना कैंपस में बने सरकारी आवास में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

CG News : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपने आवास में मृत अवस्था में मिला। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019