Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 7 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया पिता पर हत्या का आरोप

CG News
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में 7 वर्षीय मासूम आयुष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बच्चे की मौत को लेकर परिजनों में आक्रोश है, वहीं मां ने अपने ही पति पर बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

CG News : जानकारी के अनुसार बच्चे का पिता देर रात बच्चों को लेकर घर से निकला था। सुबह वह अपने बेटे का शव लेकर घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि वह नशे की हालत में साइकिल चला रहा था, इसी दौरान साइकिल नहर में गिर गई और उसका बेटा पानी में डूब गया।

CG News : हालांकि मृतक बच्चे की मां ने इस दावे पर संदेह जताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर में मारपीट करता था और कई दिनों से बेटे को मार डालने के साथ खुद को खत्म करने की धमकी दे रहा था।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019