Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महिला से अश्लीलता के आरोप में निलंबित आरक्षक पुलिस सेवा से बर्खास्त

CG News
X

CG News : भिलाई। दुर्ग जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ रहे निलंबित आरक्षक अरविंद कुमार मेन्ढे को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच पूरी होने के बाद की गई है।

CG News : आरक्षक अरविंद कुमार मेन्ढे पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि उसके बेटे को जेल से छुड़वाने का झांसा देकर आरक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

CG News : शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी आरक्षक को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी दुर्ग ने सख्त कदम उठाते हुए उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

CG News : पुलिस विभाग का कहना है कि इस तरह के कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019