Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सुशासन तिहार 2025, छत्तीसगढ़ में जनसमस्याओं के समाधान का महाअभियान शुरू, 11 अप्रैल तक जमा होंगे आवेदन...

CG News 
X

CG News 

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत आज, 8 अप्रैल 2025 से "सुशासन तिहार 2025" का शानदार आगाज हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान का मकसद जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनसे सीधा संवाद करना है। यह तिहार 31 मई तक तीन चरणों में चलेगा, जिसमें पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक गांवों और शहरों में लगी "समाधान पेटियों" के जरिए आवेदन लिए जा रहे हैं। लोगों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

CG News : ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में समाधान पेटियां रखी गई हैं, जहां लोग अपनी समस्याएं लिखकर जमा कर रहे हैं। सहायता के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। ऑनलाइन पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। सभी आवेदनों को सॉफ्टवेयर में दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और एक महीने में समाधान का लक्ष्य रखा गया है।

CG News
CG News

CG News : मुख्यमंत्री साय ने कहा, "सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की शिकायतों का प्रभावी निराकरण, शासकीय कामकाज में पारदर्शिता और आम लोगों से जुड़ाव बढ़ाना है।" उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कर आवेदनों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। तीसरे चरण में जुलाई में हर जिले में 8 से 15 ग्राम पंचायतों के बीच समाधान शिविर लगेंगे, जहां लोगों को उनके आवेदन की स्थिति बताई जाएगी और यथासंभव तुरंत समाधान होगा।

CG News : शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध होंगे। सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौजूद रहकर लोगों से फीडबैक लेंगे। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए औचक निरीक्षण भी होंगे। यह अभियान छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई मिसाल कायम करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019