Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सरगुजा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज : आजाद की मूर्ति का समय से पहले अनावरण और भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Asian News
CG News
X

CG News

CG News: अंबिकापुर। मूर्ति का समय से पहले अनावरण और भड़काऊ भाषण देने का आरोप सरगुजा में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। विकल झा और उनके साथियों ने 8 अप्रैल की रात शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का पहले ही अनावरण कर दिया था।

CG News: अंबिकापुर नगर निगम ने आकाशवाणी चौक पर वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण 9 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय के हाथों करने का फैसला किया था। लेकिन इससे पहले ही 8 अप्रैल की देर रात युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और ढकी हुई प्रतिमा का अनावरण कर दिया।

CG News: यह FIR नगर निगम अंबिकापुर इंजीनियर प्रदीप कुमार पैकरा शिकायत दर्ज पर गई है। इंजीनियर ने शिकायत में बताया है कि विकल झा ने जो वीडियो सोशल मीडिया में लोकार्पण करते हुए डाला है, उसमें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भड़काऊ भाषण प्रसारित किया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने विकल झा और साथियों के खिलाफ धारा 221, 3(5), 324(3), 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019