Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : उपनिरीक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच...

CG News : उपनिरीक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच...
X

CG News : उपनिरीक्षक ने जहर खाकर दी जान, पुलिस कर रही जांच…

CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाने में तैनात 60 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (ASI) दशरथी साहू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनकी लाश बागबाहरा के महावीर कॉप्लेक्स स्थित किराए के मकान में पाई गई। बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा की गई रिपोर्ट में जहर खाने से उनकी मौत की पुष्टि की गई है, हालांकि उनके परिवार ने इसे हार्ट अटैक से जोड़ने की कोशिश की। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

CG News : लंबे समय से थे बीमार

मृतक दशरथी साहू बागबाहरा थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे और अपने किराए के मकान में अकेले रहते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहू लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले छह महीनों से लगातार छुट्टी पर थे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर थाना प्रभारी ने उन्हें समझाइश भी दी थी।

CG News : 10 घंटे पहले हुई थी बातचीत

इस घटना से महज 10 घंटे पहले हुई बातचीत ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। दशरथी साहू ने महासमुंद जिले के विभिन्न थानों में आरक्षक के रूप में मुंशी के तौर पर लंबे समय तक सेवाएं दी थीं। बाद में उन्हें सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी। रिटायरमेंट में महज दो साल बाकी रहने के बावजूद इस दुखद कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

CG News : पोस्टमॉर्टम और जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारण पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019