CG News : रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों को लेकर उप-मंत्रिमंडलीय समिति ने कमर कस ली है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित अहम बैठक में इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने की, जिसमें मंत्री टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CG News : बैठक में धान खरीदी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। खासतौर पर कोटा-वार उठाव, धान खरीदी की निगरानी, और पारदर्शिता बढ़ाने जैसे विषयों पर ठोस रणनीति बनाई गई। एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत MARKFED (मार्कफेड) के ऑपरेटरों को सभी धान खरीदी केंद्रों पर तैनात किया जाएगा, ताकि खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।
CG News : साथ ही, जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी खरीदी केंद्रों की व्यवस्था और निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि पिछले सीजन से लंबित पेंटिंग कार्यों को 5 से 15 जुलाई 2025 के बीच हर हाल में पूर्ण किया जाए।
CG News : इन सभी प्रस्तावों को राज्य मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में अंतिम स्वीकृति दी जाएगी, जिसके बाद प्रदेश भर में धान खरीदी अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी।