Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फेयरवेल पार्टी में टशन जमाने किराए की लग्जरी कारों में छात्रों की स्टंटबाजी, पुलिस सख्त

CG News
X

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में छात्रों की लापरवाह स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। सरोधा (चरोदा) मार्ग पर लग्जरी कारों के काफिले में खतरनाक स्टंट करते छात्र-छात्राएं कैमरे में कैद हुए, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती गाड़ियों के दरवाजों से बाहर निकलकर, छत और सनरूफ पर खड़े होकर छात्र स्टंट कर रहे हैं। थार, स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी महंगी गाड़ियों में सवार ये छात्र मौज-मस्ती के चक्कर में न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन गए थे।

CG News : जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को कवर्धा स्थित होली किंगडम स्कूल में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। इसी कार्यक्रम में “टशन” दिखाने के लिए कुछ छात्रों ने रायपुर से किराए पर लग्जरी कारें मंगवाईं और काफिले के साथ सड़कों पर निकल पड़े। इसी दौरान स्टंटबाजी का वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

CG News : वीडियो सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि सभी वाहन किराए के थे। पुलिस ने छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी थाने तलब किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019