Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छात्रा की बिगड़ी तबीयत, चेक करवाने पर निकली 6 महीने की गर्भवती, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार...

CG News
X

CG News

CG News : बलरामपुर। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा 6 महीने की गर्भवती पाई गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बार-बार बिगड़ने पर उसे अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद पुलिस ने छात्रा के प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : बता दें कि यह मामला पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर की छात्रा का है, जो 16 साल की है। बताया जा रहा है कि छात्रा का 19 साल के एक युवक के साथ अफेयर था। जब छात्रा गांव गई, तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। छात्रा के हॉस्टल लौटने के कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे अस्पताल भेजा, जहां जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला।

CG News : इसके बाद छात्रा के परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति से शिकायत की। सीडब्ल्यूसी ने छात्रा का बयान दर्ज किया और राजपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भेजा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत केस दर्ज किया।

CG News : राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसका छात्रा के साथ कई सालों से अफेयर चल रहा था और उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019