Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 95% जली छात्रा ने तोड़ा दम, रास्ते में हुई मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त जांच के आदेश

CG News
X

CG News : सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे गंभीर रूप से जली हालत में मिली 11वीं की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथपुर की रहने वाली मोनिका सिंह पासन नाला के पास करीब 95% जली हुई हालत में मिली थी। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पहले बिश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया।

CG News : लेकिन जिंदगी की जंग लड़ रही छात्रा ने रायपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस रहस्यमयी घटना के हर पहलू की जांच कर रही है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी साजिश का नतीजा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019