Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : घर से भागी छात्रा, अरपा नदी में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां कक्षा 9वीं की छात्रा ने रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी जान दे दी। देर रात घर में पढ़ाई करते हुए अचानक वह कमरे से बाहर निकली और दौड़ते हुए घर से निकल गई। पीछे-पीछे उसकी बड़ी बहन भी दौड़ी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अदिति नाम की छात्रा अरपा नदी के छठघाट पुल से नीचे कूद चुकी थी।

CG News : बता दें कि यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। रात करीब डेढ़ बजे के इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। परिवार को इस बात का अंदाज़ा तक नहीं था कि अदिति ऐसा कदम उठा सकती है। पिता अरुण कुमार ने बताया कि जब घटना हुई, वे और उनकी पत्नी ऊपर वाले कमरे में सो रहे थे, जबकि दोनों बेटियां नीचे पढ़ाई कर रही थीं।

CG News : अचानक अदिति बाहर भागी और कुछ ही मिनटों में पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कुछ देर बाद छात्रा का शव बरामद हुआ। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019