Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी

CG News : दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के झीत गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
CG News : जानकारी के अनुसार, घटना वार्ड-1 झीत गांव की है। किशोरी ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाई। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। अमलेश्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
CG News : प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस को बरामद सुसाइड नोट से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story


