Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: ​प्रार्थना सभा में बेहोश होकर गिरा छात्र, अस्पताल में भर्ती, जेआरडी स्कूल की घटना

CG News: ​प्रार्थना सभा में बेहोश होकर गिरा छात्र, अस्पताल में भर्ती, जेआरडी स्कूल की घटना
X

CG News: भिलाई। दुर्ग के भिलाई नगर में मंगलवार को एक निजी स्कूल में असेंबली के दौरान एक छात्र अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG News: ​मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दुर्ग जिले के जेआरडी स्कूल में आज सुबह की है। उस समय स्कूल के सभी छात्र रोजाना की तरह सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल थे। इसी दौरान तेज गर्मी और अत्यधिक उमस के कारण एक छात्र को अचानक जोरदार चक्कर आया और वह वहीं जमीन पर गिर गया।

CG News: ​छात्र को गिरता देख वहां मौजूद शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। ​घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से मुलाकात कर छात्र के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019