Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई: शराब पीकर स्कूल आने पर प्रधान पाठक निलंबित, दो शिक्षकों पर गिरी गाज

Asian News
Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral
X

Patwari suspended: Patwari seen counting bribe under table, suspended by SDM as soon as video went viral

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और आचरण संबंधी गंभीर मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए शासकीय स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काम में लापरवाही, सहकर्मियों से दुर्व्यवहार और स्कूल समय में शराब के सेवन जैसे आरोपों को सही पाए जाने के बाद एक प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य शिक्षकों पर भी विभागीय दंड प्रस्तावित किया गया है।

CG News : शराब पीकर स्कूल आने पर प्रधान पाठक निलंबित
शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ प्रधान पाठक प्रताप सत्यार्थी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि वे स्कूल समय में शराब के नशे में आते हैं, शिक्षकों से दुर्व्यवहार करते हैं, नियमित रूप से देर से स्कूल पहुंचते हैं और समय से पहले स्कूल छोड़ देते हैं। इन शिकायतों की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रताप सत्यार्थी को शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल आचरण और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति की अनुशंसा करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

CG News : उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षिका पर कार्रवाई
इसी स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सुपर्णा टेंगवार के खिलाफ भी गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि उन्होंने पाठ्य सामग्री के पन्ने चिपकाए, उपस्थिति पंजी में काट-छांट की और विद्यार्थियों के माध्यम से अन्य शिक्षकों के वीडियो बनवाए। इतना ही नहीं, उन्होंने अन्य शिक्षकों के खिलाफ अपशब्दों की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों को सुनवाई। इन आरोपों को सही मानते हुए विभाग ने उनकी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है और लघु शास्ति (माइनर पेनाल्टी) की अनुशंसा की गई है।

CG News : एक अन्य शिक्षिका पर भी प्रस्तावित है लघु शास्ति
मामले में सहायक शिक्षिका स्नेहलता भारद्वाज के खिलाफ भी लघु शास्ति की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में अनुशासन, नैतिकता और शिक्षकीय गरिमा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019