Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तनाव ने ले ली जान, छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर...

CG News
X

CG News

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम नवापारा टेंडा से एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय तनिशा गुप्ता ने कथित रूप से 12वीं कक्षा में कम अंक आने के कारण आत्महत्या कर ली। परिवार वालों के अनुसार, तनिशा परीक्षा परिणाम के बाद से ही गहरे तनाव में थी और खुद को लगातार असफल मान रही थी।

CG News : तनिशा ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी, लेकिन परिणाम उसकी उम्मीदों के अनुसार नहीं आया। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से उदास रहती थी और पढ़ाई में प्रदर्शन को लेकर अत्यधिक चिंतित रहती थी। शनिवार रात खाना खाने के बाद तनिशा अपने माता-पिता के साथ सोने चली गई थी, लेकिन रात करीब 2 बजे जब उसके पिता विराट गुप्ता की नींद बाथरूम जाने के लिए खुली, तो उन्होंने देखा कि तनिशा अपने बिस्तर पर नहीं है।

CG News : परिवार वालों ने जब तनिशा की तलाश शुरू की तो वह घर के पास के कमरे में चुनरी से फांसी पर लटकी हुई मिली। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने गांव के सरपंच और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

CG News : जांच अधिकारी पारसमणि बेहरा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि तनिशा अपने परीक्षा परिणाम से बेहद निराश थी और इसी तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण की पुष्टि की जा सकेगी


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019