Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भटके दंतैल हाथी ने सैर पर निकले दंपति को कुचला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

CG News: Stray tusker crushes couple on a walk, panic grips the area
X

CG News: Stray tusker crushes couple on a walk, panic grips the area

CG News : बलरामपुर। जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जंगल से भटके एक दंतैल हाथी ने पति-पत्नी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग घरों से निकलने से भी डर रहे हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदी कला गांव निवासी दंपति सुबह करीब 5 बजे घर से बाहर निकले थे। वे बांधपारा जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उनका सामना हाथियों के दल से बिछड़े एक दंतैल हाथी से हो गया। अचानक सामने आए हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हमले की भयावहता इतनी थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

CG News : वन विभाग के अनुसार, कल्याणपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से पांच हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं हाथियों में से एक दंतैल हाथी दल से अलग होकर भटक गया और उसने दंपति पर हमला कर दिया।

CG News : घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों से सुबह-शाम जंगल और सुनसान क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने तथा हाथियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019