Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 16 लोगों को काटा, बच्चे भी बने शिकार

Asian News
CG News: Stray dogs wreak havoc, bite 16 people in a single day, even children become victims
X

CG News: Stray dogs wreak havoc, bite 16 people in a single day, even children become victims

CG News : तखतपुर। छत्तीसगढ़ के तखतपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आवारा और संदिग्ध रूप से पागल कुत्तों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक के बाद एक कई लोगों पर हमले किए गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।

CG News : जानकारी के मुताबिक, इन कुत्तों ने तखतपुर नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों भथरी और पचबहरा में भी लोगों को निशाना बनाया। अचानक हुए इन हमलों से लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया।

CG News : डॉक्टरों ने सभी मरीजों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया, लेकिन जिनके घाव ज्यादा गंभीर थे, उन्हें जरूरी सीरम उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे चिंता और बढ़ गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर कुत्तों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।

CG News : आशंका जताई जा रही है कि एक से ज्यादा कुत्ते इस घटना में शामिल हैं, जो अब भी इलाके में घूम रहे हैं और खतरा बने हुए हैं। डॉक्टर राज किरण शर्मा के अनुसार, सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, लेकिन इस तरह की लगातार घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019