Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक को मिली जमानत, कोर्ट ने दी ये हिदायत

CG News : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक को मिली जमानत, कोर्ट ने दी ये हिदायत
X

CG News : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक को मिली जमानत, कोर्ट ने दी ये हिदायत

CG News : बिलासपुर। तखतपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य को विशेष न्यायालय एसटी-एससी कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें बेल दी है और साथ ही सार्वजनिक मंच या स्थल पर किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचने की स्पष्ट हिदायत भी जारी की है।

CG News : घटना तखतपुर के टिकरीपारा में हुई थी, जहां कथावाचक ने सतनामी समाज को लेकर विवादास्पद बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए और कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(2) के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।

CG News : कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था और उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। हालांकि, आशुतोष चैतन्य ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी, लेकिन सतनामी समाज के लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस बीच, एडिशनल एसपी अर्चना झा ने प्राथमिक जांच के बाद मामले की विधिवत जांच और वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया, साथ ही समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019