Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: राज्य सरकार ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के लिए जारी किए 103 करोड़ रुपए, शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए 103 करोड़ रुपये की निधि जारी की है। यह राशि महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत सभी श्रेणियों के नगरीय निकायों को आवंटित की गई है।

CG News: उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए कि इस राशि का उपयोग पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि शहरी नागरिकों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिले।

CG News: अरुण साव ने स्पष्ट किया कि यह निधि मात्र औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसका उपयोग स्थानीय आवश्यकताओं, जैसे सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति, ड्रेनेज सुधार और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सुनिश्चित करना होगा।

CG News: पार्षद निधि का वितरण:

नगर निगम: 21.96 करोड़ रुपये
नगर पालिकाएं: 23.37 करोड़ रुपये
नगर पंचायतें: 27 करोड़ रुपये
यह राशि 50% की पहली किस्त के रूप में जारी की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019