Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : राज्य सरकार ने छावा फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया...

CG News : राज्य सरकार ने छावा फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया...
X

CG News : राज्य सरकार ने छावा फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया…

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया है। यह फिल्म अब छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी 2025 से छह महीने तक राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) से मुक्त होगी। इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म के टिकट पर एसजीएसटी का भुगतान नहीं करना होगा।

CG News : बता दें कि राज्य सरकार ने फिल्म छावा के कथानक और उसकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके तहत, फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को एसजीएसटी की राशि को टिकट की कीमत से घटाकर दर्शकों को टिकट बेचना होगा। साथ ही, फिल्म के प्रदर्शन के लिए सिनेमाघरों द्वारा सामान्य प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

CG News : सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को इस सेवा पर देय एसजीएसटी की राशि का भुगतान स्वयं करना होगा। इसके बाद, राज्य सरकार द्वारा इस राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्रतिपूर्ति की राशि मुख्य लेखा शीर्ष 2040 के तहत विकलनीय होगी। छावा फिल्म को इसके सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण चुना गया है। सरकार का यह कदम फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने और सिनेमा के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019