CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल,सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार

CG News: Kota granted municipal council status; notification issued in the gazette; development works to gain new momentum.
CG News: Kota granted municipal council status; notification issued in the gazette; development works to gain new momentum.
CG News: रायपुर। CG Staff Selection Board: छत्तीसगढ़ में सरकार राज्य कर्मचारी चयन मंडल बनाने की तैयारी कर रही है। इससे सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार कर्मचारी चयन मंडल केंद्र के कर्मचारी चयन आयोग की तर्ज पर काम करेगा। इसके लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया गया है।
CG News: समान योग्यता वाले पदों के लिए बार बार होने वाली परीक्षा से मिलेगी निजात
कर्मचारी चयन मंडल के गठन के लिए अगर सरकार के पास भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिलती है तो समान योग्यता वाले पदों के लिए अलग-अलग विभागों की परीक्षाएं आयोजित नहीं करनी पड़ेंगी। बताया जा रहा है कि राज्य में बनने वाला यह मंडल अलग-अलग विभागों की भर्ती प्रक्रिया को एक मंच पर लाने का काम करेगा।
CG News: अभी अलग-अलग विभाग अपने स्तर पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को कई परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। सरकार को भी बार-बार परीक्षा आयोजित करनी पड़ती है। नई व्यवस्था लागू होने पर संयुक्त परीक्षा प्रणाली लागू करने की योजना है।


