Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : “सॉरी मम्मी-पापा…” पढ़ाई के दबाव ने ली जान, छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या

CG News
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बीटेक सेकंड ईयर में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। छात्रा ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने पढ़ाई में खुद को असफल बताते हुए माता-पिता से माफी मांगी है।

CG News : पुलिस के अनुसार मृतका प्रिंसी कुमारी, निवासी जमशेदपुर (टाटा), जिंदल यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा थी और विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार रात करीब 8:30 बजे परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब फोन नहीं लगा तो उन्होंने हॉस्टल वार्डन को इसकी जानकारी दी। वार्डन जब छात्रा के कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

CG News : कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर छात्रा को फंदे पर लटका देख हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

CG News : कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने लिखा था, “सॉरी मम्मी पापा, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करवा दी… मैं पढ़ाई में अच्छी नहीं हूं और आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही हूं।” उसने यह भी जिक्र किया कि उसकी पढ़ाई में माता-पिता की बचत का पैसा खर्च हो रहा है, जिससे वह मानसिक दबाव में थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019