Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सांप और गोह का शिकार कर पकाया मांस, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल, 6 आरोपी गिरफ्तार

CG News : सांप और गोह का शिकार कर पकाया मांस, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल, 6 आरोपी गिरफ्तार
X

CG News: Snake and monitor lizard hunted and cooked; video went viral; 6 accused arrested.

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी वनमंडल में वन्यजीवों के शिकार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरक्षित वन में धामन सांप और गोह का शिकार कर उनका मांस पकाकर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना छह युवकों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

CG News : वन विभाग के अनुसार, 4 जुलाई को बिरगुड़ी परिक्षेत्र के खैरभर्ती बीट स्थित आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-433 में आरोपियों ने तीन धामन (असोड़िया) सांप और एक गोह का शिकार किया। इसके बाद वन्यजीवों को कांकेर जिले के ग्राम भनसुली ले जाकर उनके टुकड़े किए, मांस पकाकर खाया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

CG News : वीडियो वायरल होने के बाद धमतरी वनमंडल के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएफओ के निर्देश पर धमतरी और कांकेर वनमंडल के कर्मचारियों तथा यूएसटीआर (एंटी पोचिंग) की संयुक्त टीम ने ग्राम भनसुली पहुंचकर जांच और पूछताछ की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार टेकाम (26), घसिया (20), प्रदीप नेताम (20), शैलेन्द्र कुमार यादव (26), शिवानंद मरकाम (23) सहित कुल छह लोग शामिल हैं। सभी आरोपी कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम भनसुली के निवासी हैं।

CG News : वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, नगरी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019