Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 63 लाख के ‘कच्चे हीरे’ संग तस्कर गिरफ्तार, 127 कैरेट की चमक ने खोला बड़ा नेटवर्क

CG News
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरा तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में नहरगांव स्कूल के पास की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने उड़ीसा के कालाहांडी निवासी बंशी शेट्टी को दबोचा।

CG News : आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 63 लाख रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि ये सभी हीरे करीब 127 कैरेट के हैं, जिन्हें देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले इतने बड़े कच्चे हीरे एक साथ जब्त नहीं किए गए थे।

CG News : यह पूरी कार्रवाई साइबर सेल और स्पेशल टीम की संयुक्त पहल पर की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जिससे इस अवैध कारोबार के पीछे के बड़े चेहरों का खुलासा हो सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019