Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 600 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मशीनरी के कार्टूनों में छिपाकर ले जा रहा था महाराष्ट्र

CG News: Smuggler arrested with 600 kg of marijuana, was carrying it to Maharashtra hidden in machinery cartons.
X

CG News: Smuggler arrested with 600 kg of marijuana, was carrying it to Maharashtra hidden in machinery cartons.

CG News : पिथौरा। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओड़िशा से महाराष्ट्र भेजी जा रही करीब 600 किलो गांजा की खेप को जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों ने गांजा को कंपनी की मशीनरी और बड़े-बड़े कार्टूनों के बीच छिपाकर परिवहन करने की कोशिश की थी।

CG News : पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के मुरमुरी चौक में की गई। एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में कंपनी का सामान लोड कर अवैध गांजा महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने चौक पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।

CG News : तलाशी के दौरान वाहन में रखे मशीनरी उपकरणों और बड़े कार्टूनों के नीचे छिपाई गई 24 प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं। जब इन्हें खोला गया तो अंदर से 600 किलो अवैध गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही पूरी खेप जब्त कर ली।

CG News : कार्रवाई के दौरान वाहन चालक महबूब बादशाह (65), निवासी अंबरनाथ, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा ओड़िशा के बौद्ध जिले से लोड किया गया था और इसे महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्र में पहुंचाया जाना था।

CG News : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा टाटा माजदा वाहन, एक मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जब्त किए गए गांजा और अन्य सामानों की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

CG News : महासमुंद पुलिस का कहना है कि अब मामले की वित्तीय और नेटवर्क आधारित जांच भी की जाएगी, ताकि तस्करी के पूरे गिरोह, सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019