Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बहन की शादी का खर्च बना चोरी की वजह, उद्योगपति का ब्रीफकेस बदलकर उड़ाए 2 लाख रुपये

CG News
X

CG News : दुर्ग। बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत ने एक कर्मचारी को अपराध की राह पर डाल दिया। सुपेला पुलिस ने उद्योगपति का ब्रीफकेस बदलकर उसमें रखे दो लाख रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज चोरी करने वाले कर्मचारी सन्नी साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : पुलिस के मुताबिक उद्योगपति अतुल अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वे अपने कारखाने से घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने ऑफिस का ब्रीफकेस कर्मचारी को अंदर रखने के लिए दिया। अगली सुबह जब वे ऑफिस जाने लगे और पत्नी से ब्रीफकेस मंगवाया, तो उन्हें शक हुआ कि ब्रीफकेस बदला हुआ है।

CG News : जब ब्रीफकेस खोलकर देखा गया, तो उसमें रखे दो लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर कर्मचारी सन्नी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

CG News : पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि लालच और बहन की शादी के खर्च के चलते उसने ब्रीफकेस बदलकर रकम चोरी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019