CG News: बांग्लादेश की शाहिदा भिलाई की ज्योति, फर्जी दस्तावेजों के सहारे सुपेला में रह रही थी सालों से
CG News: दुर्ग: जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। भिलाई के सुपेला स्थित कांट्रैक्टर कॉलोनी से STF ने बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेज बनाकर सालों से यहां पहचान छिपाकर रह रहे थे।
CG News: STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, चार दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। आरोपी महिला खुद को ‘ज्योति’ बताती थी, लेकिन जांच में उसका असली नाम शाहिदा खातून (35 वर्ष) निकला। उसके पति ने अपना नाम रासेल शेख बताया। दोनों बांग्लादेश के मूल निवासी हैं और भारत में वीजा-पासपोर्ट के जरिये 2017 में दाखिल हुए थे, जो बाद में एक्सपायर हो गया।
CG News: महिला घरेलू सहायिका का काम करती थी, जबकि पति एक इंडस्ट्री में काम कर रहा था। पुलिस ने जब दस्तावेजों की गहन जांच की, तो पाया गया कि दोनों ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और पासपोर्ट तक बनवा लिए थे। वे इंटरनेट कॉल और वॉट्सएप के जरिए बांग्लादेश में अपने परिजनों से लगातार संपर्क में थे।
CG News: जांच में यह भी सामने आया कि शाहिदा साल 2009 में अवैध तरीके से भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई थी। इसके बाद वह मुंबई पहुंची, जहां रासेल से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने शादी कर ली और बाद में बांग्लादेश जाकर फिर 2017 में वैध वीजा से भारत लौटे, लेकिन वीजा खत्म होने के बाद भी लौटे नहीं।
CG News: पुलिस ने रासेल के खिलाफ दिल्ली में एक लूट के मामले में संलिप्तता की जांच भी शुरू कर दी है। इससे पहले STF ने दो दिन पहले भी एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया था, जो पिछले दो साल से फर्जी नाम पर किराए के मकान में रह रही थी। मकान मालिक को भी पुलिस वेरिफिकेशन न कराने पर हिरासत में लिया गया।

